मंगलवार, 9 जून 2015

गूगल की नई मुहिम


भारत के इंटरनेट सर्विस व भारतीय इंटरनेट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए हाल में ही नई दिल्ली में गूगल ने एक कांफ्रेंस आयोजित की। इंडियन लैंग्वेज इंटरनेट अलायंस नामक इस कांफ्रेंस में गूगल इंडिया के हेड राजन
आनंदन ने मौजूदा लोगों व मीडिया को सम्बोधित किया और अपने विचार से अवगत कराया। कांफ्रेंस के दौरान राजन ने अपने संबोधन में भारतीय इंटरनेट यूजर्स पर खासा महत्व दिया। उन्होंने कहा, गूगल कंपनी भारत को विष्व की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट के रूप में देखती है व वह जल्द ही इसे सफलता के शिखर पर पहुंचाएंगे। राजन ने सम्मेलन में भारतीय इंटरनेट यूजर्स व भारतीय भाषाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा इस्तेमाल करने वाले तकरीबन सभी यूजर्स आज इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सभी यूजर्स मोबाइल के माध्यम से भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत में ज्यादातर यूजर्स अंग्रेजी भाषा में कुशल नहीं होते हैं जिस पर ध्यान देना हमारे लिए काफी जरूरी है। इंटरनेट इस समय सभी भारतीय यूजर्स के लिए लाभदायक वस्तु है। न केवल अंग्रेजी भाषा जानने वाले बल्कि हिंदी भाषा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी काम आता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें